बहनों को मजबूर नहीं, मजबूत बनाना है- CM शिवराज, इंदौर में लाडली बहना योजना को लेकर एक और बड़ा ऐलान

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मंच पर पहुंचे और मौके पर मौजूद बहनों ने भी अपने भैया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को सामाजिक क्रांति बताया और प्रदेशभर की बहनों को लेकर कहा कि बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री ने 1000 से शुरू हुई इस योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये तक ले जाने का ऐलान कर दिया। इसका मौके पर मजबूत महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों सुन लो, एक हजार से तो योजना शुरू हुई है, एक हजार से धीरे-धीरे 1250, 1500, 1750, 2000, 2250, 2500, 2750 और फिर 3000 रुपये तक ले जाऊंगा। पैसे का इंतजाम करूंगा, क्योंकि जिंदगी बदलना है, आंखों में आंसू नहीं रहने देना है, गरीब नहीं रहेंगे हम।’

सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहनों ये एक सामाजिक क्रांति है, अगर बेटा बेटी कहीं से आए और मां से कपड़े मांगे, आइसक्रीम खिला दे, किताब दिलवा दे तो मां लाचार हो जाती थी, मायके गई तो भईया के बेटा-बेटी कहते कि बुआ जी क्या लेकर आई। ऐसे में बहनें मजबूर हो जाती थीं। इसलिए मन में ये विचार आया कि बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है, उन्हें मजबूत बनाना है और इसलिए ये लाडली बहना योजना बनी। दिल और अंतर्रात्मा से निकली योजना है।

मुख्यमंत्री को बहनों ने एक बड़ी राखी भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने एक गीत की 2 लाइनें भी अपनी बहनों के लिए गाई जिसे सुनकर बहने झूम उठी। मुख्यमंत्री ने मौजूदा बहनों का फूलों से अभिवादन किया और बहनों से मिले। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |