आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Jun 19, 2023 1,952 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के लोगों पर गोलियां चला दी। जिसमें से एक महिला सहित दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके भारी पुलिस बल तैनात है। घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। यह घटना थाना करहल के नगला अतराम की है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 1,952 Share