दोषी को मिले सजा, निर्दोषों पर ना हो कार्यवाही अंजली हत्याकांड में शाजापुर की बेटी सहित 7 पर दर्ज कराया झूठा मुकदमा, यादव समाज ने महू एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर/महू, 18 जून. दोषी को सजा मिले और निर्दोषों पर ना हो कार्यवाही. कुछ ऐसी ही तख्तियां और बैनर लिए महू की सड़कों पर यादव समाज के महिला-पुरुष मांग करते हुए दिखाई दिए. मौन रूप में चल रहा यह जुलूस एडिशनल एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां पर यादव समाज के लोगों द्वारा महू में हुए अंजली हत्याकांड के आरोपी को सजा और निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की. बता दें इस मामले में मृतिका के परिजनों ने मृतिका की जेठानी, जो कि शाजापुर की बेटी है, सहित 7 लोगों पर धारा 302 सहित अन्य धाराओं में झूठा प्रकरण दर्ज कराया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों महू के धार नाका क्षेत्र में नवविवाहिता अंजली की हत्या उसके पति द्वारा की गई थी, लेकिन मृतिका अंजली के परिजनों के रसूख और रुतबे के कारण पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी के साथ-साथ अंजली के सास-ससुर, जेठ-जेठानी, दोनों ननद और एक बड़े ससुर के खिलाफ धारा 302, 34 और 498 का मामला दर्ज किया गया है. एडिशनल एसपी को दिए गए ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि मृतिका अंजली और विक्रम की शादी भी विक्रम के परिजनों पर दबाव बनवाकर करवाई गई थी, जिसके साक्षी देपालपुर और महू के समाजजन हैं. ज्ञापन का वाचन करते हुए अभिभाषक अजय यादव ने बताया कि अंजली की हत्या उसके पति द्वारा की गई है, तो सिर्फ उसके खिलाफ ही कार्रवाई हो. निर्दोष लोगों को झूठे केस में ना फंसाया जाए. इसी मांग को लेकर आज महू में सकल यादव समाज द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने भी मामले की बारीकी से जांच कराने की बात कही है.
अपने रसूख और रुतबे का दुरुपयोग कर रहे मृतिका के पिता
मीडिया से चर्चा करते हुए अभिभाषक अजय यादव ने बताया कि मृतिका अंजली के परिजन देपालपुर के रसूखदार व्यक्तियों में शुमार हैं और वे अपने रसूख और रुतबे के दम पर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. यही कारण है कि अंजली की हत्या करने वाले विक्रम के अलावा सात अन्य निर्दोष लोगों के खिलाफ उन्होंने धारा 302 जैसे संगीन मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया. इसके साथ ही झूठी संवेदना के लिए मृतिका अंजली के परिजनों द्वारा धार, देवास, इंदौर, बेटमा, उज्जैन, तराना, आगर सहित अन्य स्थानों पर केंडल मार्च भी निकलवाया गया. अजय यादव ने बताया कि जिस समय घटना हुई थी, उस समय अंजली और विक्रम दोनों तीसरी मंजिल पर थे. जबकि अंजली के सास-ससुर प्रथम तल पर अपने कमरे में बैठे थे. और दोनों ही गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. इसके साथ ही घटना के दौरान अंजली के जेठ कृष्णा उर्फ टोनी फैक्ट्री में थे, जिसके सीसीटीवी फुटैज भी पुलिस को मुहैया कराए गए हैं. वहीं अंजली की जेठानी दीपा उसके मायके शाजापुर में थी और दोनों ननद रानी और पप्पी अपने-अपने ससुराल में थी. ऐसे में मृतिका अंजली के परिजनों द्वारा अपने रसूख और रुतबे का दुरुपयोग करते हुए पूरे परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया गया. जिसकी जांच होना चाहिए.

गृह मंत्री से मिलेगा समाज का प्रतिनिधि मंडल
अभिभाषक अजय यादव और यादव गवली समाज के युवाओं ने बताया कि अंजली हत्याकांड में लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं. मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर आगामी दिनों में महू, देवास, शाजापुर और भोपाल के समाजजनों का एक प्रतिनिधि मंडल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराएगा. क्योंकि किसी रसूखदार व्यक्ति के दबाव में निर्दाेष लोगों पर दोषी नहीं बनाया जा सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |