शाजापुर। एकता ग्रुप अध्यक्ष सैययद. वकार अली का हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व ग्रुप सदस्यों सहित शहरवासियों ने उनका स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है सै. वकार अली एकता ग्रुप अध्यक्ष हैं और हर साल उनके द्वारा निःशुल्क निकाह और विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाया जाता है। साथ ही उन्हें गृहस्थी का सामान भी भेंट किया जाता है। इस वर्ष उन्हें हज यात्रा पर जाने का मौका मिला। यात्रा पर जाने से पहले शहर के छोटे चौक में उनका ग्रुप के पदाकारियों सहित सदस्यों ने सादा समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एकता ग्रुप सचिव शेख शाकिर, हेमंत आर्य, अनिल मुकाती, पीयूष भावसार, मोहसिन मिर्जा, अनीस खान, संजय सक्सेना, संजय राठौर, अनुराग श्रीवास्तव, धनराज गवली, सत्यम शर्मा, सुमित भावसार, भय्यू भाई उषा मशीन, राजू रंगरेज़, हैदर अली आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :