फेसबुक पर लाइव आकर आरोपी ने व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा, नृशंस हत्या देख कांपे लोग

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर लाइव आकर आरोपी ने इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने फिलहाल हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 66 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी भैरव सिंह (31) को घटना के चार घंटे के भीतर गंडोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिंह ने शुक्रवार शाम गंडोह इलाके में रामकृष्ण नाम के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा इस घटना में अंजू देवी (42) नाम की एक महिला भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी फेसबुक पर लाइव था। वारदात को कई लोगों ने लाइव देखा।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को जंगल से दबोच लिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार से खुद को भी घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना दो समूहों के बीच किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |