बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान स्व-सहायता समूह के संकुल स्तरीय संगठनों की बहनों से संवाद

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। बहनों को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने के अवसर प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के अद्भुत प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना इन्हीं प्रयासों में से एक है। प्रदेश में आजीविका मिशन की बहनों की आय कम से कम 10 हजार रूपए महीना करना है, जिससे वे लखपति क्लब में शामिल हो सकें। बहनों की गरीबी दूर कर उन्हें अमीरी की ओर ले जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन के सभागार में स्व-सहायता समूह के संकुल स्तरीय संगठनों की अध्यक्ष बहनों से संवाद कर रहे थे।

आजीविका मिशन के माध्यम से बहनों की गरीबी होगी दूर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन बहनों की गरीबी दूर करने की दिशा में सशक्त माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। आजीविका मिशन से बहनों में जागृति पैदा हो रही है। आज बहनों में आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ रहा है। बहनों की समाज में इज्जत बढ़ी है। जो बहनें आजीविका मिशन से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बहनों को आत्मविश्वास और मेहनत से अपने जीवन को सुदृढ़ बनाना है। लाड़ली बहना सेना से जोड़कर बहनों को संगठित किया जा रहा है। यह सेना बहनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी। साथ ही बहनों पर होने वाले अन्याय को रोकने में भी कारगर बनेगी। लाड़ली बहनें एक परिवार की तरह हैं।

बहनों की मिल रही हैं दुआएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। बहनों ने कहा कि – यह योजना हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है और हमें मान-सम्मान से जीवन जीने का अवसर दे रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए बहनों की ओर से आपको बहुत-बहुत दुआएँ मिल रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |