मस्जिद में बैठ कर लिखी गई थी रामचरितमानस’, अब RJD विधायक के बिगड़े बोल

बिहार में शिक्षा मंत्री के बाद अब राजद विधायक रीतलाल यादव (RJD MLA Ritlal Yadav) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई है। इतिहास उठाकर देख लीजिए। उन्होंने ये बयान पटना में दिया है। वहीं राजद विधायक के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

“बीजेपी वाले करते हैं हिन्दू और हिन्दुत्व की बात”
दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि बीजेपी वाले हिन्दू और हिन्दुत्व की बात करते हैं। अगर बीजेपी इतनी ही हिंदुत्ववादी है तो उसे अपनी पार्टी से सारे मुसलमानों को निकाल देना चाहिए। एक समय आया था कि याद कीजिए, राम मंदिर-राम मंदिर करते थे। हिंदू के नाम पर एक दूसरे को लड़ाया जा रहा है। उस वक्त हिंदुत्व खतरे में नहीं था? जब हिंदुस्तान में मुसलमान की 11 साल की बेटी भागवत कथा की। उस वक्त कहां थे लोग देखने वाले, उस समय लोगों ने (बीजेपी) क्यों नहीं कहा कि एक मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा का प्रचार किया।

शिक्षा मंत्री ने भी रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान 
वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राजद विधायक के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो लोग रामचरितमानस पर बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें ज्ञान की आवश्यकता है। बता दें कि इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |