ओडिशा रेल हादसाः मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देगी बिहार सरकार, CM नीतीश ने की घोषणा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की।

बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से चार अधिकारियों की एक टीम को ओडिशा सरकार, रेलवे एवं बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग हेतु भेजा गया था प्रतिनियुक्त टीम के द्वारा बालासोर, कटक एवं भुवनेश्वर में इलाजरत बिहार के यात्रियों से मुलाकात की गई एवं उनके बेहतर इलाज हेतु जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया। रेल दुर्घटना में बिहार के मृत व्यक्तियों की पहचान कर उनके शव को बिहार वापस भेजने में परिजनों की मदद गई। मृत व्यक्तियों की पहचान हेतु परिजनों का डीएनए सैंपलिंग करवाने में भी एम्स भुवनेश्वर एवं ओडिशा सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत
बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। लापता व्यक्तियों के परिजन डीएनए सैंपलिंग देने के उपरांत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में भुवनेश्वर में रह रहे हैं। उनके सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुनः दो अधिकारियों की एक टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया गया है। रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के उपरांत धीरे-धीरे वापस अपने घर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं आवश्यकता पड़ने पर आगे इलाज हेतु जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक को प्राधिकृत किया गया है।

CM ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम को भेजकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे इलाज की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |