कर्नाटक में सिलेबस से हटेगा RSS संस्थापक केबी हेडगेवार और वीर सावरकार का चैप्टर, सिद्धारमैया सरकार का फैसला

कर्नाटक कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से दस तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी और इसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर सहित अन्य लोगों पर केंद्रित अध्यायों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने सभी विद्यालयों और कॉलेजों में प्रतिदिन संविधान की प्रस्तावना के पाठ को अनिवार्य बनाने का फैसला किया।

कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को लिखे गए नेहरू के पत्रों और डॉ़ बी आर आंबेडकर पर कविता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनों को हटाया जाएगा। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि वह स्कूली पाठ्यपुस्तकों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए बदलावों को हटा देगी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को भी खत्म करने का वादा किया था। कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, “पाठ्यपुस्तकों में संशोधन के संबंध में कैबिनेट ने विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की और अपनी मंजूरी दे दी…।”

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने पाठ्य पुस्तकों में संशोधन करने का वादा किया था और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस संबंध में लगातार मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि नयी सरकार के गठन होने तक पाठ्यपुस्तकें छात्रों तक पहुंच चुकी थीं, इसलिए ‘‘हम इसे रोक नहीं सकते हैं, नई पाठ्यपुस्तकों को वापस लेने और पुनर्मुद्रित करने से करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पूरक पुस्तकों का प्रावधान है और विगत में भी ऐसा किया गया था, इसलिए हम पूरक पुस्तक लाएंगे… जिसकी जरूरत नहीं थी, उसे हमने हटा दिया था।”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रजप्पा दलवाई, रवीश कुमार, प्रोफेसर टी आर चंद्रशेखर, डॉ. अश्वथ नारायण और राजेश की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने इस वर्ष के लिए पाठ्यपुस्तक में संशोधन के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, बड़े पैमाने पर बदलाव के सुझाव थे, लेकिन तकनीकी और छपाई की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए और यह देखते हुए कि शैक्षणिक वर्ष शुरू हो गया है, इस बार कक्षा 6 से 10वीं तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तकों में कुछ ही बदलाव किए गए हैं। इस पर करीब 10-12 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। राज्य में 75,000 स्कूल हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि यह उन तक पहुंच जाए।”

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लेखकों, विचारकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की थी और पाठ्यपुस्तकों के संशोधन के संबंध में याचिका दायर की। मंत्रिमंडल ने राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए प्रतिदिन संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही राज्य के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का चित्र लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम को ध्यान में रखते हुए, संविधान तैयार करने के पीछे के विचार को लोगों खासकर युवाओं को संविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए…।” उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं को हर दिन अपने महान संविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |