सिवरेज साफ करने उतरे दो कर्मियों की जहरीली गैस चढ़ने से मौत, बिना सुरक्षा उपकरणों उतरे थे दोनों

ग्वालियर: ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रेशम मिल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवर लाइन में सफाई करने के लिए उतरे नगर निगम के दो सफाई कर्मी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण सिविल लाइन में सफाई के लिए उतरे थे।

जानकारी के मुताबिक, अमन और विक्रम नाम के दो सफाई कर्मियों की मौत हुई है जिसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य निगम कर्मियों और पुलिस ने मृतक सफाई कर्मियों केशव को सिविल लाइन से बाहर निकाला जिन्हें बिरला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर नगर निगम के कोई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने से मृतक परिजनों में जहां आक्रोश देखने को मिला तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने भी बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कर्मियों को सीवर लाइन में उतारने पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। इस मामले में दोषी ठेकेदार और निगम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |