Now I am gone to die कहकर ठगी के शिकार हुए युवक ने किया सुसाइड, फांसी लगाते हुए मोबाइल में मिले वीडियो
इंदौर: टेलीग्राम पर टास्क ग्रुप 13c में पैसे कमाने का झांसा देकर गौतमपुरा के 22 वर्षीय युवक यश नामदेव से ग्रुप के सदस्यों ने टास्क कराए। पैसे अकाउंट में डलवाकर डबल करने का झांसा दिया और युवक से 1 लाख 30 हजार की ठगी की। पैसे वापस नहीं देने पर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अभी तक बड़े बड़े शहरों में युवा सोशल मीडिया पर गेम के टास्क या ऑनलाइन ठगी का शिकार होते थे और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते थे पर अब सोशल मीडिया पर टॉस्क ग्रुपों ने ग्रामीण इलाकों में भी पैर पसार लिए हैं और युवाओं से लाखों की ठगी की जा रही है।
मामला इंदौर के समीप गौतमपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां गुड़ बाजार में एक मध्यमवर्गीय परिवार का 22 वर्षीय बेटा यश पिता चिमन नामदेव पिछले 4 दिनों पहले 11 जून को टेलीग्राम के टास्क ग्रुप 13c में जुड़ा था ग्रुप में पैसे डबल करने की स्कीम से वह प्रभावित हुआ और ग्रुप के एक सदस्य को पैसे ट्रांसफर करता था। यश के काका संदीप नामदेव व पिंटू नामदेव ने बताया कि यश के मोबाइल को हमने 13 जून को उसके देहांत के बाद देखा तो उसने फांसी लगाते हुए अपना वीडियो बनाया था जिसमें वह कह रहा था अब मैं मरने जा रहा हुं मेरे पैसे रिफंड करो उसके बाद जब मोबाइल खंगाला तो मालूम हुआ कि वह टेलीग्राम के टास्क 13 ग्रुप में 11 जून को जुड़ा था जिसमे टास्क देने का सिस्टम था। यश ने सौ दो सौ रुपये से शुरुआत की और पैसे डबल पाए। डबल होने का सिलसिला 5 से 6 हजार रुपये तक चला ग्रुप में पैसे कमाने के लिए टास्क दिए जाते थे जिसमें एक लिंक दी जाती और ऑनलाइन ब्रेसलेट, रिंग, शैम्पू, या अन्य कोई सामान खरीदने का टास्क दिया जाता और उसे पूरा करने पर जितने पैसे का सामान होता उससे डबल कर के दिया जाता था। जब यश ने एक बड़ा अमाउंट 1 लाख 30 हजार का डाला तो ग्रुप के मेंबर का कहना था 2 लाख डालोगे तो पैसे मिलेंगे। यश को समझ आई कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है। यश ने ग्रुप पर अपने 1 लाख 30 हजार रुपये रिटर्न मांगे और ग्रुप से बाहर होने की गुहार लगाई पर ग्रुप एडमिन का कहना टास्क पूरे करो और पैसे ले लो।
यश ने कहा अब मेरे पास पैसे नहीं है पर ग्रुप के एडमिन का जवाब था अब कुछ नहीं हो सकता। जिस पर यश ने कहा मैं तुम्हारा फर्जीवाड़ा पुलिस को बताऊंगा और मैं सुसाइड कर रहा हुं। यश ने रस्सी से अपने गले में फंदा लगाया और सुसाइड से पहले 2 वीडियो बनाई एक वीडियो में स्टूल और उसके पैर दिखाए और दूसरे वीडियो में गले में रस्सी का फंदा बांधा और हुआ था। इस दौरान यश ने कहा Now I m gone to die, Refund my money within 2 minutes अब मैं मरने जा रहा हूं। मेरे पैसे 2 मिनट में रिटर्न करो और यश फांसी के फंदे पर झूल गया। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।