गुजरात हाईकोर्ट में एक महिला समेत चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है पूरा मामला?

 धोखाधड़ी के एक मामले में चार शिकायतकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां गुजरात हाईकोर्ट में फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जाहिर तौर पर वे लोग आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर अदालत द्वारा विचार किए जाने से नाराज थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चारों की हालत स्थिर है। सोला के पुलिस निरीक्षक जिग्नेश अग्रावत ने कहा कि शैलेश पांचाल (52), उनकी पत्नी जयश्रीबेन (50), हार्दिक पटेल (24) और मनोज वैष्णव (41) ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। फिनाइल मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। उन्होंने कहा कि वे लोग दुखी थे क्योंकि अदालत कलर मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और दो अन्य लोगों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ ऋण राशि का कथित तौर पर गबन करने की शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने इससे पहले आरोपियों को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। आज की इस घटना से अदालत कक्ष में खलबली मच गई और न्यायाधीश अदालत से चले गए।

इंस्पेक्टर अग्रावत ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पांचाल और अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले गए। पांचाल, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों ने अहमदाबाद के आनंदनगर थाने में ऋण सलाहकार चिंतन शाह, महाप्रबंधक किन्नरभाई और प्रबंधक अतुल शाह के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई थी। चारों लोगों ने ऋण के लिए बैंक से संपर्क किया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। लेकिन शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशि निकाल ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |