नीमच में पुलिस पर हमला कर बदमाशों ने लूटे हथियार, कस्टडी से आरोपियों को भी छुड़ाया, ASI को लगी गोली

नीमच: नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर पुलिस पर हमला हुआ है। इस हमले में राजस्थान पुलिस के एक एसआई को गोली लगी है जिन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश (एएसपी) ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे लगभग की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस द्वारा मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें स्कॉर्पियो कार में निम्बाहेड़ा ले जाया जा रहा था।

इस दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा (फोर लाइन) के पास पल्सर बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाशों ने बारह बोर बंदूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गेहलोत (एसआई) की सर्विस पिस्टल को छीन कर उसी से एसआई को जांघ पर गोली मार दी। इससे वे घायल हो गए और दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में एसआई को नीमच लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है।

सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी फूलचंद टेलर (सीआई) और टीम व नीमच पुलिस मौके पर पंहुची। एडिशनल एसपी कनेश ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास क्षेत्र में घेराबंदी की जा रही है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की सघन तलाशी की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |