CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, Morning Walk कर रहे मुख्यमंत्री के पास आ पहुंचा बाइक सवार देश By Shahzad Khan On Jun 15, 2023 824 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक हो गई । दरअसल, मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर एक बाइक सवार घुस गया। हालांकि इसके बाद नीतीश की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। Related Posts Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए… जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार गुरुवार को मॉर्निंग वॉक करते हुए अपने सरकारी आवास से 7 सर्कुलर की ओर जा रहे थे। इस बीच उन्हें सड़क से फुटपाथ की ओर जाना था कि तभी एक बाइक सवार उनके पास पहुंच गया। हालांकि, नीतीश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद एसएसजी कमांडेंट और पटना एसएसपी को सीएम आवास बुलाया गया है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 824 Share