बाॅलीवुड की अब तक की रिकाॅर्ड तोड़ साबित होगी फिल्म ‘आदिपुरुष’, पहले करेगी इतनी कमाई

नई दिल्ली: प्रभास अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। कुछ व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। खबरों के अनुसार, फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। यह शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं। ‘पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड कंपनी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने कहा कि ‘‘ पहले सप्ताहांत के लिए तीन लाख से अधिक बुकिंग” हो चुकी है।

दत्ता ने कहा, ‘‘ यह इस तिमाही की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। यह सबसे अधिक तेलुगू और हिंदी में कमाई करेगी.. प्रभास दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें उत्तरी क्षेत्र में भी पसंद किया जाता है। यह देखते हुए लगता है कि फिल्म को एक विशाल ‘ओपनिंग’ मिल सकती है।” दत्ता ने बताया कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ‘‘ करीब 80 से 85 करोड़ रुपये” की कमाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जैसी शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ को मिली थी। दत्ता ने कहा, ‘‘ सप्ताहांत में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हम फिल्म के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद कर रहे हैं…।”

प्रदर्शक एवं वितरक सनी चंद्रमणि ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ की अग्रिम बुकिंग ‘पठान’ के बराबर ही है। उन्होंने   कहा, ‘‘ अग्रिम ‘बुकिंग’ काफी अच्छी है… यह उतनी ही है जैसी किसी बड़ी फिल्म के लिए होती है.. जैसी ‘पठान’ की थी। हमें उम्मीद है कि रिलीज के पहले दिन फिल्म हिंदी भाषा में 25 करोड़ और सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।” गुजरात के राजकोट शहर के वितरक अजय बगदाई ने भी फिल्म के सप्ताहांत में ‘‘200 करोड़ रुपये” का व्यवसाय करने का अनुमान लगाया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |