विशेष महासंपर्क अभियान के अंतर्गत शाजापुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित,विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा नरेंद्र मोदी के 9 वर्षो में देश को मिली विकास की नई रफ्तार

शाजापुर। कांग्रेस की सरकार में विकास कार्य सिर्फ दिखावा और वोट बटोरने के साधन हुआ करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने धरातल पर काम करते हुए भारत में एक नई विकास की रफ्तार खड़ी की है।
यह बात भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने कही। वे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय नेरत्त्व के आव्हान पर चल रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संबोधित करते हुए बोल रहे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम राजनीति को भारत माता की सेवा का कार्य मानते है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सोच को विकसित किया है। कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि पहले सरकारी अफसर साइन कर गोल्फ खेलने चले जाया करते थे। आज डिजिटल उपस्थिति ने सरकारी दफ्तरों में समय पर काम हो रहा है इससे हमारे कार्य की गति बड़ी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति के पाठ्यक्रम को पढ़ाया जा रहा है। नही तो पहले क्या पढ़ाया गया है हम सब जानते है। मोदी जी के 9 साल में कार्य की गति तेज हुई है। सीमा सुरक्षा के महत्वपूर्ण कार्य हुए है। आज दूसरे देश में कोरोना दस्तक दे रहा है और हमारा भारत कोरोना मुक्त हो गया है। उन्होंने देश में हुए विकास कार्यों की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 सालों में 74 हवाई अड्डे इस देश को दिए थे और मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में 74 और रहे हवाई अड्डे बंद कर हमारे सामने हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास कार्य किस सरकार में हुए है। श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा की प्रबुद्धजनों की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण। होती है। हम समाज में कुछ बोलते है तो उस बात का अलग महत्व होता है। समाज की उन पर निगाह होती है। प्रबुद्ध जन वह है जो समाज में प्रबोधन करता है। नकारात्मकता तो अपने आप ही चर्चा में आ जाती है जरूरत है सकारात्मकता चर्चा में लाने की हम कई बार सकारात्मकता चीज लोगो तक पहुंचती नही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में पहले किसी नेता के पास कोई विजन नही था की हमारा भारत गांव का देश है और इस बात को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेई ने समझा और गावो को सड़को के माध्यम से जोड़ा है। ऐसे ही हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का विकास किया है। सांसद श्री सोलंकी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की माता जी के अंतिम संस्कार की बात करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री रहते हुए आपने साधारण व्यक्ति की तरह अपनी मां का अंतिम संस्कार किया और देश का विकास पीछे ना रह जाए इसके लिए आपने उसी दिन वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जो कि देश में एक मिसाल बन गया। उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना एवं बेटियो के प्रोत्साहन देने की योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा की भाजपा सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था और अब वही कमलनाथ हमारी योजना की कॉपी कर नारी सम्मान योजना का प्रलोभन दे रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने 9 वर्ष में देश के विकास को नई दिशा दी है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, अभियान के कलस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल,अभियान के लोकसभा संयोजक अरुण भीमावद, पूर्व जिलाध्यक्ष केशरीमल सांकलिया, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवाशी, बाबूलाल वर्मा, जसवंतसिंह हाड़ा, लालजीराम मालवीय, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, अभियान के जिला सहसंयोजक विजय जोशी, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप त्रिवेदी ने किया तथा आभार मनोहरलाल राय ने माना। इस अवसर पर शाजापुर विधानसभा के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
सरकार के अच्छे कामों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करे – सहस्रबुद्धे
कार्यक्रम के पूर्व स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मीट में संबोधित करते हुए विनय सहस्रबुद्धे ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से आपके सम्पर्क में हजारों लाखों लोग हैं। इन सभी से आपका सीधा जुड़ाव है। आप सभी अपनी सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करते रहें। सोशल मीडिया में नकारात्मकता फैलाने वाले विरोधियों को पूरी शालीनता तथा मर्यादित भाषा में जवाब दें। उनका जमकर मुकाबला करें और अपनी सकारात्मकता से उनकी नकारात्मकता को समाप्त करने का प्रयास करें। कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में जितनी प्रगति हमारे देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्षों में की है, उतनी प्रगति पहले कभी देखने को नहीं मिली। इन 9 वर्षों में देश में तेजी से अधोसंरचना का विकास हुआ है। ऐसी ऐसी परियोजनाओं को पूरा किया गया है, जो पहले अकल्पनीय मानी जाती थीं। हमारी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का बोध जनता को भी हो, इस बात की जिम्मेदारी आप सभी के हाथों में है। आप लोग अपनी लेखन कला के माध्यम से हमारी सरकार की गौरवमयी उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा कर प्रधानमंत्री जी और अपने मुख्यमंत्री जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। इस अवसर पर सोशल मीडिया संयोजक उत्कर्ष सिसोदिया ने जिले के सोशल मीडिया संबंधित जानकारी भी दी।