नगरीय निकायों के निर्वाचन के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए स्थल तय

Shajapur
—-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के लिए पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री दिनेश जैन ने स्थल नियत करते हुए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गए हैं।

नगरपालिका शाजापुर के लिए कलेक्टर श्री जैन रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। वार्ड क्रमांक 1 से 14 के पार्षद पद के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कोर्ट कक्ष क्रमांक 63 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी भू अभिलेख प्रभारी अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 15 से 29 के पार्षद पद के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र एडीएम कोर्ट शाजापुर के कक्ष क्रमांक 52 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय द्वारा प्राप्त किये जायेंगे। इसी तरह नगरपालिका परिषद शुजालपुर के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। शुजालपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से 12 के पार्षद पदों के नाम निर्देशन पत्र एसडीएम कोर्ट अनुविभागीय कार्यालय शुजालपुर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया तथा वार्ड क्रमांक 13 से 25 के पार्षद पदों के नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी पीएचई एसडीओ श्री आर.के शर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय शुजालपुर के मीटिंग हाल में प्राप्त किये जायेंगे।

नगरपरिषद मक्सी के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार टप्पा मक्सी श्री बृजेश मालवीय को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। मक्सी नगरपरिषद के वार्ड क्रमांक 1 से 15 के पार्षद पद के नाम निर्देशन पत्र उपतहसील कार्यालय भवन मक्सी में प्राप्त किये जायेंगे। नगर परिषद अकोदिया के लिए तहसीलदार गुलाना श्री राजाराम करजरे को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार टप्पा अकोदिया श्री मुकेश सांवले को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा नगरपरिषद अकोदिया सभागृह में वार्ड क्रमांक 1 से 15 के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। नगर परिषद पोलायकलां के लिए प्रभारी तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या को रिटर्निंग अधिकारी तथा आईसीडीएस परियोजना अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा नगरपरिषद पोलायकलां अध्यक्ष कक्ष में वार्ड क्रमांक 1 से 15 के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

नगर परिषद पानखेड़ी (कालापीपल) के लिए तहसीलदार कालापीपल श्री अशोक कुमार सेन को रिटर्निंग अधिकारी तथा एसडीओ कृषि श्री एसएन सोनानिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा तहसील न्यायालय कक्ष कालापीपल में वार्ड क्रमांक 1 से 15 के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |