‘हां आपके मरने के बाद ही मेरी जिंदगी सही होगी’ मां की लाश सूटकेस में लेकर थाने पहुंची बेटी का कुबूलनामा

कर्नाटक के बेंगलुरू में बेटी द्वारा मां की बेरहमी से हत्या करने के मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई। 12 जून की सुबह सूटकेस लेकर थाने पहुंची बेटी ने जब पुलिस के सामने कहा कि मैंने अपनी मां को मार दिया है तो एक पल के लिए पुलिस भी वहीं थम गई । पुलिस वालों ने कहा कि ठीक है यह बैग खोलकर दिखाओ. जैसे ही महिला ने बैग खोला तो देखा कि सच में उसके अंदर एक बुजुर्ग महिला की लाश थी। जिसके बाद लड़की के बयान के बाद उसे हिरासत में लिया।

वहीं अब उसने पूछताछ में कई खुलासे किए। पुलिस वालों को उसने अपना नाम सोनाली सेन बताया। सोनाली ने बताया कि यह उसके पिता की तस्वीर है. वो बोली कि मेरी मां मुझे बार-बार कह रही थी कि मुझे मार डालो, इसलिए मैंने उन्हें मार दिया। महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।  उसकी उम्र 39 साल है। सोनाली ने बताया कि वह  उसकी शादी हो गई है और वह अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती है।

 मां बेटी से कहती रही- मुझे मार डाल
कुछ साल पहले पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई. जिसके बाद उसकी मां अकेली हो गई। मां का ख्याल रखने के लिए बेटी ने उन्हें बेंगलुरु बुला लिया और आए दिन उसकी मां और सास के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे जिससे वह तंग हो गई और बार-बार झगड़े के बाद मां बेटी से कहती रही कि वह उसे मार डाले तभी यह क्लेश खत्म होंगे।

हां आपके मरने के बाद ही मेरी जिंदगी सही होगी
सोनाली ने मां को समझाया लेकिन अगले दिन सुबह फिर से सास और मां के बीच झगड़े होने लगे। इस बीच सोनाली ने अपनी सास को दूसरे कमरे में जाने को कहा और अपनी मां को वह अपने कमरे में ले आई, फिर दोबारा से उसकी मां ने ने कहा तू मुझे मार डाल इसके बाद गुस्से में सोनाली ने पहले मां को नींद की बहुत सी गोलियां खिला दीं और बाद में कहा कि हां आपके मरने के बाद ही मेरी जिंदगी सही होगी। इस दौरान मां को तड़पते हुए देख बेटी सेनाली ने  उनका गला घोंटकर उन्हें मार डाला।  फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |