शाजापुर में वाटर पार्क के सामने सड़क बनी पार्किंग किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा, नागरिको ने कहा जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर क्यो नही,क्या हादसे का कर रहे है इंतजार…..

शाजापुर जिला मुख्यालय पर आए दिन बड़े हादसे हो रहे है लेकिन फिर जिम्मेदार ला परवाह ओर आने वाले समय में ओर हादसे हो ऐसा इंतजार कर रहे हैं ।। क्योकि ऎसी तसवीर कई दिनों से शाजापुर के वाटर वर्क्स के समाने दिखाई दे रही है । यहां की सड़क पार्किन बनी हुई है। जिससे लोगो को काफी परेशानी हों रहि हे। कई बार जाम लगता है। सामने से आने वाली गाड़िया दिखती नही है। एक दम गाड़ी निकालने से संतुलन बिगड़ता है।
शाजापुर के वाटर वर्क्स के सामने स्थित बैंकों की पार्किंग शहरी हाईवे की सड़कों पर होती है इस पार्किंग के कारण कई बार दुर्घटना होते होते बची है क्योंकि यहां पर बैंक सहित कई कार्यालय हैं लेकिन पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण दोपहिया वाहनों की पार्किंग सड़कों पर होती है। ओर ऐसा लगता है कि इस सड़क की पार्किंग को शाजापुर यातायात पुलिस का अभयदान मिला हुआ है। इस रास्ते से जिले के तमाम पुलिस और प्रसासन के आला अफसर निकलते हैं । ट्रैफिक पुलिस कहने को शाजापुर शहर के बाईपास के दोनों और चालन बनाती हुई दिखती है लेकिन वाटर पार्क के सामने सड़क पर होने वाली पार्किंग को हटाने का दम कभी नहीं दिखाती है यहां आने वाले लोग और इस पार्किंग के कारण परेशान होने वाले लोगो ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि वाटर बॉक्स के सामने जितने भी कार्यालय हैं उनकी निर्धारित पार्किंग भी उनके कार्यालय मे रहती है ऐसी जानकारी हमें मिली है अतः संबंधित कार्यालय के वाहन उनके पार्किंग परिसर में खड़े करवाए जाएं और सड़क को पार्किंग से मुक्त करवाया जाए ताकि शहर में कोई बड़ा हादसा ना हो क्योंकि आए दिन शहरी हाईवे पर ही हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |