मुस्लिम किशोरी ने हिन्दू लड़के से की शादी, पिता ने नाबालिग बताकर दर्ज कराई एफआईआर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर छोड़ बिना परिजनों की मर्जी से प्रेमी के साथ फरार होकर शादी करने वाली युवती का एक विडियो पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवती सनातन धर्म को अपनाने और हिंदू लड़के से शादी की बात कह रही। वहीं अपने पिता और पुलिस पर लड़के के परिजनों के साथ जोर जबरदस्ती के साथ अनायास दबाव बनाने का आरोप लगाया है। लड़की ने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े को घरवाले बेघर कर दिए हैं। वहीं पुलिस उन्हें ढूंढने में लगी है। पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक को गिरफ्तार करने पर अड़ी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्रनगर धूस थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की किशोरी का पड़ोस के गांव में युवक से प्रेम था। दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया लेकिन लड़की दूसरे समुदाय की होने के कारण युवक के घरवालों ने मना कर दिया। जाति-धर्म के बंधन को दरकिनार कर 27 दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली। जब लड़की के पिता को इस बात का पता लगा तो उन्होंने पुलिस में तहरीर देते हुए अपनी बेटी को नाबालिग बताया। उन्होंने युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश करने में लगी है। पांच दिन पूर्व इंस्पेक्टर ने आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर दबिश दी और आरोपी को थाने पर भेजने को कहा।

बताया जा रहा है कि जब इस बात की जानकारी प्रेमी जोड़े को हुई तो किशोरी ने अपना 6 मिनट 27 सेकेंड का एक वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें किशोरी कह रही है कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस उसके परिजनों से पैसा लेकर बेवजह परेशान कर रही है। किशोरी ने मुख्यमंत्री से भी धर्म परिवर्तन खुद की मर्जी से स्वीकार करने और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ज्यादा परेशान करने पर दोनों ने खुदकुशी करने की धमकी भी दी। जिसका जिम्मेदार पुलिस होगी। वहीं पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है।

रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि किशोरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह तथ्यहीन है। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ 16 मई को अपहरण का केस दर्ज किया गया है। रिश्तेदार के घर आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस को जाति-धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस कानून का पालन कर रही है। किशोरी का पिता बार-बार एसपी कार्यालय जा रहा है। दोनों आकर थाने पर अपना बयान दर्ज करा दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |