मध्यप्रदेश स्टेट जीएसटी विभाग ने किया बोगस करदाताओं के नेटवर्क का खुलासा प्रदेश के 139 बोगस व्यवसायियों पर कड़ी कार्रवाई

भोपाल : मंगलवार, जून 13, 2023,
राजस्व संरक्षण एवं बोगस जीएसटी पंजीयन के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई के उद्देश्य से वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बोगस करदाताओं के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अभियान में संदिग्ध करदाताओं का निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर चिन्हांकन किया जाकर ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन से भौतिक सत्यापन कराए जा रहे हैं।

सघन डाटा एनालिसिस कर अभी तक जीएसटी में सबसे बड़ा बोगस करदाताओं का नेटवर्क पकड़ा गया है। डाटा एनालिसिस के दौरान इंदौर के एक संदिग्ध व्यवसायी से बोगस व्यवसायियों की चेन प्रारंभ हुई। जिनके पंजीयन में दर्ज पेन, मोबाइल नंबर एवं ईमेल एड्रेस के आधार पर डाटा एनालिसिस किया गया। प्रथम चरण में चिन्हांकित 14 संदिग्ध व्यक्तियों पर जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 67 के अधीन कार्यवाही की गई। सभी व्यवसायी अस्तित्वहीन/बोगस पाए गए। बोगस वेबसाइयों के संपूर्ण नेटवर्क एवं उसके पीछे छुपे हुए व्यक्तियों का पता लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग की टैक्स रिसर्च एंड एनालिसिस विंग द्वारा डेटा एनालिसिस किया गया। डाटा विश्लेषण करने पर संपूर्ण भारत में प्रथम दृष्टया 4900 से अधिक व्यवसाई संदिग्ध पाए गए। मध्यप्रदेश राज्य से संबंधित 139 व्यवसायी पाए गए। देश में फैले बोगस डीलरों ने नेटवर्क में 4909 से अधिक जीएसटी को चिन्हित किया गया है। इस नेटवर्क में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित अन्य राज्य भी शामिल हैं। प्रारंभिक जाँच में 2 वित्तीय वर्ष (2021-22 एवं 2022-23) में प्रथम दृष्टया कर एवं आईटीसी के रूप में 8100 करोड़ रूपये से अधिक का कर अपवंचन पाया गया है। इस नेटवर्क में शामिल करदाताओं द्वारा इन 2 वर्ष में जीएसटी रिटर्न में 29 हजार करोड़ का टर्नओवर दर्शाया है।

प्रकरण में शामिल करदाताओं की इतनी बड़ी संख्या 29 हजार करोड़ के टर्नओवर एवं 8 हजार करोड़ के संभावित कर अपवंचन को ध्यान में रखते हुए एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों पर प्राप्त जीएसटी पंजीयन एवं संगठित होकर की जा रही कर चोरी के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

डाटा एनालिसिस में पाये गये अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |