मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में हुआ 98.5 प्रतिशत सफल भुगतान

भोपाल : मंगलवार, जून 13, 2023,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” में 1209 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि बहनों के खाते में अंतरित क़ी है। अंतरित राशि में 98.5% भुगतान सफल रहा है। शेष सभी 1.5 प्रतिशत मामलों को व्यक्तिगत रूप से चिन्हित किया गया है। समस्या का पता लगा कर आने वाले सप्ताह में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे 25 जून के पहले हितग्राहियों के खाते में राशि जमा हो जाए।

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। योजना में बहनों के बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रूपये की राशि को बढ़ा कर क्रमशः 3 हज़ार किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रुपये के स्थान पर क्रमशः 1250 रूपये, इसके बाद 1500 रूपये, फिर 2000 और इसके बाद 2250 रुपये, 2500 रूपये और फिर 2750 रुपये करते हुए राशि को 3 हज़ार रूपये तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की न्यूनतम आयु 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की गई है। वर्तमान में 23-60 वर्ष की विवाहित बहनें योजना में पात्र हैं। यदि किसी परिवार की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अथवा अन्य किसी योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम राशि प्राप्त हो रही हो तो अतिरिक्त राशि योजना में स्वीकृत की जाएगी जिससे उसे कुल 1000 रूपये की राशि प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में ऐसे परिवार भी लाभान्वित होंगे जहाँ ट्रेक्टर हैं। ट्रेक्टर को चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं माना जायेगा। अत: इन परिवार की बहनों को भी 1000 रूपये प्रतिमाह मिलेंगे।

लाड़ली बहना सेनाएँ भी बनेगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य वाली सेना गठित होगी। लाड़ली बहन सेना अन्याय और शोषण के ख़िलाफ़ लड़ेगी। लाड़ली बहना सेना महिलाओं को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |