कर्नाटक: ड्राइवर को हटाकर खुद बस चलाने लगीं कांग्रेस MLA, बैक गियर लगाकर कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार अपनी पांच गारंटियों को पूरा करने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस सरकार ने अपनी शक्ति योजना का शुभारंभ किया और फ्री बस पास बांटे। स्कीम लॉन्च करने के बाद विधायक रूपकला एम शशिधर ने महिलाओं को बिठाकर खुद बस चलाई। लेकिन उन्होंने गलती से बैक गियर डाल दिया। बस पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना का एक वीडियो भी वारयल हो रहा है, जिसमें विधायक रूपकला ड्राइवर की मदद से बस चला रही हैं। बस में कई महिला यात्री भी सवार हैं। इस दौरान विधायक ने गलती रिवर्स गियर लगा दिया जिससे बस पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों टकरा गई। इसके बाद पास खड़े ड्राइवर ने तुरंत स्टीयरिंग पकड़कर स्थिति को संभाल लिया। बता दें कि कोलार गोल्ड फील्ड्स इलाके में विधायक रूपकला एम शशिधर ने महिलाओं के लिए ‘शक्ति योजना’ का उद्घाटन करने के लिए केएसआरटीसी की बस चलाई थी।

सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं महिलाएं 
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी में शामिल ‘शक्ति’ योजना को लागू किए जाने के बाद अब महिलाएं रविवार से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मुफ्त यात्रा सुविधा से 41.8 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। यह योजना, राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए रविवार दोपहर एक बजे से प्रदेश की सीमा के अंदर लागू हो गई।

कांग्रेस के पांच चुनावी वादे
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पांच वादे किए थे। फ्री बस सर्विस के अलावा उन्होंने गृह ज्योति योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली, युवा निधि स्कीम के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 3000 रुपए, अन्न भाग्य योजना के अंतर्गत BPL परिवार को 10 किलो मुफ्त चावल देने का वादा किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |