शाजापुर जिला मुख्यालय पर चोरी के दो मामले सामने आए हैं यह दोनों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में दो सरकारी आवास में चोरी की वारदात हो गई। शासकीय कर्मचारी अंतरसिंह कछावा को गत दिनों क्वार्टर आवंटित हुआ है। उनके परिवार वाले वहां सामान लाकर जमा रहे हैं। रविवार सुबह घर वालों ने सामान रखा था और दिन में सभी अपने घर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश पीछे से घुसकर अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर यहां से चांदी की छह पायजेब, डेढ़ क्विंटल गेहूं और बिस्तर चुरा ले लिए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके अलावा पास के ही एक अन्य आवास के ताले भी टूटे हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बदमाश यहां से कुछ सामान चुराकर ले गए हैं या नहीं। दरअसल उस घर में रहने वाले लोग अभी कहीं बाहर गए हैं। ऐसे में उनके लौटने पर ही पता चलेगा कि यहां से कछ सामान चोरी हुआ है या नहीं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है अति शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा