उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में अपराधो की रोकथाम एवं यातायात नियमो की अवहेलना करने वालो के विरुद्ध सख्ती से चैकिंग जारी।

उज्जैन,,
◼️ शहर के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना नानाखेड़ा द्वारा 01 मोटरसाईकिल व थाना कोतवाली में 3 मोटरसाईकिल जप्त कर 47 वाहनो पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल -14,500रु की राशि शासन कोष में की गई जमा।
◼️ पुलिस द्वारा पैदल/वाहन पेट्रोलिंग करते 10 आऱोपीयो के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीते व 4 आरोपीयो के विरुद्ध जहरीली शराब परिवाहन करते, एक आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट, एवं 02 आरोपी के विरुद्ध जुआँ एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई ।
◼️ पुलिस द्वारा पैदल/वाहन पेट्रोलिंग करते 111 आऱोपीयो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने,वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना, मोडिफाईड वाहनो से ध्वनि प्रदुषण सड़को पर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध न्यायालीन चालानी कार्यवाही करते हुए उनके वाहनो को जप्त करने, शहर के मुख्य स्थानों पर वाहन चैकिंग करने तथा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने,अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार हिस्ट्रीशीटर, गुंडे एवं बदमाशों, जिलाबदर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में चिन्हित मुख्य स्थानों पर यातायात,थाना बल द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग की गई।

▪️ जिसमे वाहन चैकिंग के दौरान 47 वाहनो पर चालानी कर्यवाही करते हुए कुल 14,500 रु जिसमें बिना हेलमेट 38 चालान 11,400 रु, बिना नंबर प्लेट 02 चालान 1,000रु, तीन सवारी 07 चालान 3,000रु का समन शुल्क प्राप्त कर शासन कोष में जमा किया गया।

▪️ थाना नागझीरी क्षेत्र में दो आरोपियों, थाना देवासगेट क्षेत्र में दो आरोपियों, थाना नीलगंगाक्षेत्र में दो आरोपियों, थाना खाराकुँआ क्षेत्र में तीन आरोपियों, थाना भटपचलाना क्षेत्र में एक आरोपी कुल -10 आरोपियों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा गया जिस पर से आरोपीयो के विरुद्ध धारा 36 बी आबकरी आधिनियम, तथा थाना भटपचलाना क्षेत्र में एक आरोपी को देशी शराब बेचते, थाना नागदा क्षेत्र में तीन आरोपियों को हाथ भट्टी की देशी शराब का परिवहन एवम् थाना इंगोरिया क्षेत्र में एक आरोपी को देशी शराब ले जाते पकड़ा पाया गया जिसके विरुद्ध 34 आबकारी अधिनियम के के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, थाना खचरौद क्षेत्र में 11 आरोपियो को अवैध रूप से जुआँ खेलते मय सामग्री व नगदी के साथ पकड़ा गया, थाना भाटपचलाना क्षेत्र में एक आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️ थाना कोतवाली क्षेत्र चेकिंग के दौराने तीन मोटरसाइकिल पर बिना नबरप्लेट व तीन सवारी, थाना नानाखेड़ा क्षेत्र में दौराने चेकिंग एक मोटरसाइकिल पर बिना नबरप्लेट होने से चालानी कार्यवाही की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |