शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सीएमएचओ डॉ.आर. निदारिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण श्री सुनील पटेल, ट्रैफिक टीआई श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जिला परिवहन, एजीएम श्री अभिषेक गोखरू, एनएचएआई से साईट इंजीनियर श्री आकाश सिंह, श्री अमित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं और यातायाता के नियमों का पालन करें। कलेक्टर ने परिवहन एवं ट्रेफिक विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओव्हर स्पीडिंग वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करें। हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल संचालक पेट्रोल प्रदान नहीं करें एवं सभी नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें। स्कूल वाहनों का निरीक्षण करें एवं उनके फिटनेस का सत्यापन करें। साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले स्कूल बसों पर कार्यवाही करें। नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर कार्यवाही करें। यहां-वहां पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बस स्टॉप, ऑटो चालक, ठेला चालकों के लिए जगह निश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि नगर की सड़कों पर पार्किंग एवं ठेला गाड़ियों पर व्यवसाय करने वालों के कारण हो रहे अवरोध को भी ठीक कर सड़कों को यातायात के लिए सुगम बनाएं।
इस दौरान उन्होंने रेलिंग एवं सांकेतिक बोर्ड लगवाने, स्पीड ब्रेकर एवं ब्लेक स्पॉट का चिन्हांकन करने, सड़क पर आवारा पशुओं को हटाने व घायल पशुओं के उपचार, ट्रेक्टर-ट्रालियों के पिछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय/राजकीय मार्गों पर संचालित वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा भी चर्चा हुई।
#RoadSafety #collectorshajapur #shajapur #MP