हर हर महादेव के उद्घोष के साथ शहनाज अख्तर के भजनों पर झूम उठा रतलाम… मंच पर दी ऐसी प्रस्तुति की दे रात तक झूमते रहे लोग
रतलाम: रतलाम में पहली बार ये भगवा रंग..फेम गायिका शहनाज अख्तर की हुई भजन संध्या ने समा बांध दिया। मंच पर आते ही गायिका शहनाज अख्तर ने जय भवानी रतलामी, जय श्री राम, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्घोष किया तो पूरा माहौल धर्ममय हो गया। हजारों की संख्या में उपस्थित शहरवासी बाबा महाकाल, माता रानी के भजनों पर झूम उठे। रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 मौजूद रहे। मंच पर स्थापित भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर स्वामी श्री विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008, गायिका शहनाज अख्तर एवं प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। मुख्य रूप से रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, राजेश दवे, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, संजय दवे, बजरंग पुरोहित, आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ ने स्वामी जी एवं गायिका शहनाज अख्तर का स्वागत किया। इस दौरान रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, कोमल धुर्वे, विजय सिंह चौहान, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, विकास शैवाल, जितेंद्र ठन्ना आदि बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन इंदौर से आए दिनेश दवे ने किया।