शाजापुर जिले में जल्द बंद होगी ट्रेफिक चालान में प्रयुक्त रसीद बुक कैश-लेस होगी चालानी कार्यवाही

जिले में जल्द बंद होगी ट्रेफिक चालान में प्रयुक्त रसीद बुक
कैश-लेस होगी चालानी कार्यवाही

पीओएस मशीन द्वारा डिजिटली काटे जायेंगे चालान

पीओएस मशीन के लिये पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर पर जिले के समस्त थानो का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध त्वरित गति से चालानी कार्यवाही करने हेतु POS मशीन (POINT OF SALE) प्राप्त कर समस्त जिलें में चालानी कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। शाजापर जिले को आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रदत्त 30 मशीनें आवंटित हुई है, जो पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान ही जिले के समस्थ थानों से उपस्थित अधिकारियों को प्रदान की गई। पीओएस मशीन से होने वाली ई-चालान ग्राहक सेवा बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीओएस मशीन प्रारंभ करने से कार्य के दबाव में कमी आयेगी। वही यातायात प्रबंधन में लगे बल की कार्यदक्षता बढ़ेगी तथा कार्य में पारदर्शिता भी आएगी। परम्परागत चालान के स्थान पर पीओएस मशीन द्वारा ई-चालान करने से ट्राफिक व्यवस्था में सुधार होगा, कार्य में पारदर्शिता आयेगी। यह चालानी कार्यवाही कैश-लेस होने से पुलिस कर्मियों की अनावश्यक शिकवा शिकायत नही होगी। पीओएस मशीन के द्वारा यातायात तथा जिला पुलिस में पदस्थ अधिकारी इसे उपयोग कर डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड, रू-पे, फोन-पे भीम, नेट बैंकिंग इत्यादी माध्यम से चालानी राशी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं के पास मौके पर चालान शुल्क जमा न करने पर 07 दिवस में मोबाईल पर प्राप्त एसएमएस लिंक के माध्यम से भी चालान राशी जमा करने का विकल्प रहेगा। 07 दिवस में चालानी राशी जमा न करने पर चालान स्वत: वर्चुअल कोर्ट को ट्रांसफर हो जायेगा। इस हेतु मध्य प्रदेश में एक वर्चुअल कोर्ट भी स्थापित की गई है। इस संबंध में थान यातायात शाजापुर तथा एनआईसी आई रेड द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर पर आज प्रातः 11.00 बजे से शाजापुर जिले के समस्त थानों से बुलाये गये पुलिस स्टाफ़ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण कर्ताओं को पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर एवं ए.एसपी श्री टी.एस. बघेल, पीओएस के जिला नोडल अधिकारी, बेरछा एसडीओपी श्री भविष्य भाषकर तथा यातायात प्रभारी सत्येन्द्रसिंह राजपूत, रोल आऊट मैनेजर संजय विश्व कर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तथा पीओएस मशीन की कार्य प्रणाली तथा ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |