शाजापुर जिले की 1 लाख 62 हजार 425 महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित

शाजापुर

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत आज स्थानीय शहीद पार्क में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में गैरीसन ग्राउंड जबलपुर में आयोजित हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण कि एक नई शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपये देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा। अब 21 साल की महिलाओं को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।

स्थानीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई। उक्त राशि पोस्ट ऑफिस विभाग के अधिकारी द्वारा संबंधित महिलाओं के आधार बायोमेट्रिक के माध्यम से निकाल कर अतिथियों द्वारा संबंधित 5 महिलाओं को प्रदान की गई। राशि निकालने वालों में श्रीमती नसीम बी, श्रीमती आरती गेहलोत, श्रीमती कमलेश गुर्जर, श्रीमती संगीता बाई एवं श्रीमती कृष्णा चौहान शामिल हैं।

इस अवसर पर जनसेवा मित्रों द्वारा लाड़ली बहना योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी द्वारा क्विज प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पुरस्कारों का वितरण किया। इस मौके पर लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री विजय जोशी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती नीलम चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

जिले के सभी ग्रामों एवं नगर परिषदों के वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किये गये

महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आज शाजापुर जिले के सभी ग्रामों एवं नगर परिषदों के वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत शाजापुर जिले की 1 लाख 62 हजार 425 महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की गई।
#LadliBehnaYojanaMP #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |