राहुल बाबा याद रखिए, देश ध्यान से देख रहा है: विदेश में भारत की आलोचना करने पर अमित शाह ने साधा निशाना

पाटन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता है। शाह ने राहुल पर भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाने का आरोप लगाया और उन्हें अपने पूर्वजों से सीखने की सलाह दी।

गृह मंत्री का इशारा राहुल की हालिया अमेरिका यात्रा की तरफ था, जिस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की आलोचना की थी। शाह ने कहा, “किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारतीय राजनीति पर भारत के भीतर चर्चा करनी चाहिए। विदेश जाकर भारत की राजनीति पर चर्चा करना और देश की आलोचना करना किसी भी पार्टी के नेता को शोभा नहीं देता। राहुल बाबा याद रखिए, देश की जनता ध्यान से देख रही है।

गृह मंत्री केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर इलाके में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश व्यापक बदलाव का गवाह बना है। शाह ने कहा, “लेकिन कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी बातें करना बंद नहीं करती। राहुल बाबा गर्मी की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। वह विदेश में देश की आलोचना करते हैं। मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि वह अपने पूर्वजों से सीखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |