प्रदेश में यूसीमास मक्सी के बच्चों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

शहजाद खान मक्सी। प्रदेश में यूसीमास मक्सी के बच्चों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

5 जून 2022 के दिन नगर के इतिहास मे एक और अध्याय जुड़ गया जब यूसीमास की 17वी मेंटल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन मैं दक्षिता मंडलोई ने गणित के सवालों को चुटकियो मे हल करके एडवांस मॉड्यूल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

यूसीमास की 17वी मेन्टल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन दि एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता मे राज्य के 60 नगरो से 5000 से भी अधिक।8 विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौशल दिखाया। जिसमें यूसीमास की अधिकृत संस्था श्री अबेकस अकेडमी मक्सी के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि मक्सी से 23 विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा मैं भाग लिया जिसमें दक्षिता मंडलोई एडवांस मॉड्यूल चैम्पियन, जयेश मंडलोई सेकंड रनरअप, अभिनंदन मंडलोई फोर्थ रनरअप, सार्थक पांडे फिफ्थ रनरअप रहे, इसके साथ ही 12 विद्यार्थियों (आराध्य पटेल, अक्षत मंडलोई, आयुष लोधी, भुविका जैन, हार्दिक मंडलोई, ज्योत्सना मंडलोई, खुशी मंडलोई, लक्ष्य जैन, मोहित मंडलोई, रौनक पटेल, रुद्र पाटीदार, सोनल मंडलोई ) ने मेरिट सूची मैं स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया साथ ही 7 विद्यार्थियों (अंशुल मंडलोई, नैतिक शिवहरे, नमन उपाध्याय, प्रियंका पाटीदार, राजवीर पाटीदार, सलोनी वर्मा, सुहानी वर्मा) को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर यूसीमास मक्सी के सी.आई. अतुल सर ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौध्दिक विकास प्रोग्राम है जिसकी सहायता से बच्चों के मष्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |