थाना घट्टिया पुलिस ने दो आरोपीयो से जप्त स्मैक कुल 14 ग्राम एवं एक दो पहिया वाहन पल्सर मोटर सायकल जप्त

▪️कुल मश्रुका कीमती लगभग 2,40,000 रू का जप्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ क्रय विक्रय एवम् परिवहन पर रोक लगाने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भुरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री संतोष कोल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व मे टीम द्वारा 02 आरोपीयो को अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 08.06.2023 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति एक पल्सर मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर को बेचने के लिये जीरो पाईट घन्नाखेडी जोड पर खड़े है।
गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना की तस्दीक करने पर जीरो प्वाइंट धन्नाखेड़ी जोड़ के पास से दो आरोपीयों को घेराबंदी कर पकड़ा गया व आरोपियों के कब्जे से कुल 14 ग्राम स्मैक पाउडर व एक नीले रंग की पल्सर मोटर सायकल क्र MP 13EY- 7188 को जप्त व गिरफ्तार कर आरोपीयो के विरुध्द अपराध क्र 217 / 23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रथम आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना घट्टीया पर मारपीट गाली-गलौज, आबकारी अधिनियम चोरी एनडीपीएस अधिनियम जैसे धाराओं में कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध है।
द्वितीय आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट गाली गलौज जैसी धाराओं में 01 प्रकरण पंजीबद्ध है।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना घट्टिया उनि राहुल चौहान, उनि अलकेश कुमार डांगे, सउनि संजय माथुर प्र आर 1084 विजय चौहान, आर 13 शरिफ खान आर 1136 अरविन्द यादव आर 739 महेन्द्र यादव, म.आर 1846 साक्षी जोशी मआर 804 तृप्ति शर्मा , सैनिक 632 आत्माराम सैनिक 558 गजेन्द्रसिंह की मुख्य भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#ujjainpolice
#madhyapradeshpolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |