फिर दरिंदगी: मुंबई में श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, 56 साल का आरोपी गिरफ्तार, लिव इन पार्टनर युवती के शव के टुकड़ों को कुकर में उबाला, पीसकर टॉयलेट में बहा

मुंबई में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी भयानक वारदात सामने आई है। मीरा रोड इलाके में 32 साल की युवती की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके लिव इन पार्टनर मनोज साहनी (56) ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और धीरे-धीरे उन्हें डिस्पोज करने लगा। उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह इन्हें कुकर में उबालने के बाद मिक्सर में पीसकर टॉयलेट में फ्लश कर देता था। पड़ोसियों का कहना है कि वह श्वानों को भी ये टुकड़े खिला रहा था। पड़ोसियों को उसके फ्लैट से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने का मुंबई में दो हफ्ते में यह दूसरा मामला है।

युवती का नाम सरस्वती वैद्य बताया गया है। वह और मनोज साहनी तीन साल पहले गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रहने आए थे। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस इस फ्लैट पर पहुंची तो मनोज ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
पड़ोसियों ने बताया कि मनोज और सरस्वती लोगों से ज्यादा मिलते-जुलते नहीं थे। वे फ्लैट का दरवाजा हमेशा बंद रखते थे। सिर्फ आने-जाने के लिए दरवाजा खोलते थे। मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती अनाथ थी। वह राशन की दुकान पर काम करता था। वहीं 2014 में वह पहली बार सरस्वती से मिला। दो साल चली मुलाकातों के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। मनोज ने बताया कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बारे में उसे जानकारी थी और उसी से शव को ठिकाने लगाने का आइडिया आया था। पुलिस ने सरस्वती के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिर्फ पैर के टुकड़े, कुकर-आरी जब्त
पुलिस को फ्लैट से सिर्फ युवती के पैर के टुकड़े मिले। मनोज ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन से शव के टुकड़े कर ठिकाने लगा रहा था। उसने सरस्वती की गला दबाकर हत्या की और आरी से शव के टुकड़े किए। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर मिला, जिसमें वह टुकड़े उबालता था। पुलिस ने शव काटने में इस्तेमाल की गई आरी भी जब्त कर ली

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |