जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विगत पांच माह में 202 लीगल नमूनें लिए

———
मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए चलित खाद्य प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच कर नागरिकों को दी जानकारी
————

देवास 08 जून 2023/ अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिला देवास में जनवरी 2023 से 07 जून 2023 तक कुल 202 लीगल नमूनें जिनमें से 102 दूध एवं दूध पदार्थ तथा 100 नमूनें अन्य खाद्य पदार्थों के लिये गये। चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट द्वारा मौके पर 97 नमूनें दूध एवं दूध पदार्थं के तथा 118 नमूनें अन्य खाद्य पदार्थों के लिये गये। हाट बाजारों में आम जनता को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के प्रति जागरूक करने हेतु चलित खाद्य प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच करके दिखाई गई। माह जून में 02 जून को तहसील कन्नौद में, 05 जून को, क्षिप्रा में 06 जून को तहसील सोनकच्छ और तहसील टोंकखुर्द में 07 जून को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नमूना लेने की कार्यवाही की गई।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा परितंत्र में स्वास्थ्यप्रद एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की विक्रय एवं निर्माण की संस्कृति विकसित करने, आम नागरिकों में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों के प्रयोग करने की जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से ईट राईट चैलेंज तृतीय चरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले में चलित खाद्य प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की मौके पर त्वरित जांच, खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्यप्रद एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ खाने पीने की आदतें विकसित करने के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आम जनता से यह अपील की है कि खाद्य पदार्थां पर निर्माण दिनांक, उपयोग की तिथि, घटकों की जानकारी, वसा की मात्रा, शक्कर की मात्रा की जानकारी देखकर खाद्य पदार्थों का क्रय कर उनका उपयोग करें एवं अपने दैनिक उपयोग में नमक, वसा एवं चीनी की मात्रा का उपयोग कम करे। साथ ही खाद्य कारोबरकर्ता जिले में 05 जून से 20 जून तक पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत पौधारोपण करने की अपील की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |