शाजापुर, 08 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुपुरा पटेलवाड़ी निवासी 22 वर्षीय समीर उर्फ कट्टा पिता दाउद शाह को एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए समीर उर्फ कट्टा को आदेशित किया है कि वह प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।