प्रेमी जोड़े ने साथ में खाया जहर प्रेमी की हुई मौत संजय नगर की महिला से चल रहा था प्रेम प्रसंग

उज्जैन मंगलवार शाम संजय नगर में
अज्ञात कारणों के चलते प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। दोनों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रेमी की मौत हो गई और प्रेमिका का उपचार जारी है। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि जीतू सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी 32 वर्ष निवासी नलवा ड्रायवर था और उसके दो वाहनों का संचालन भी कराता था। उसकी चार बेटियां हैं। प्रायवेट अस्पताल से सूचना मिली थी कि जीतू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो पता चला कि उसी अस्पताल में माही उर्फ भावना नामक महिला को भी जहर खाने पर भर्ती कराया गया है। जीतू और भावना ने एक साथ संजय नगर में जहर खाया था। जीतू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका भावना से प्रेम प्रसंग था लेकिन किन कारणों के चलते दोनों ने जहर खाया इसकीजानकारी नहीं है। भावना का फिलहाल प्रायवेट अस्पताल में उपचार जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |