बालाघाट: लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM शिवराज,10 तारीख को डालेगें खाते में सवा करोड़ बहनों के खाते में 1-1 हजार रूपये

बालाघाट: सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मलाजखंड पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने बहनों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मलाजखंड सहित बालाघाट जिले को 207 करोड़ 71 लाख के निर्माण कार्यों का लोकापर्ण व शिलान्यास कर सौगातें दी।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी बहनों को बताया कि 10 जून की शाम तक लाड़ली बहना योजना की राशि उनके खाते में डाली जाएगी। बहनें अगले दिन 11 जून को इस राशि का बैंक आहरण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि भाई होने के नाते मेरा भी यह फर्ज है कि मैं अपनी बहनों को कुछ तोहफा दूं इसके लिए बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

इस राशि से बहनें अपनी जरूरत एवं परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख पात्र बहनों के फॉर्म स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की मैदानी स्तर पर निगरानी के लिए हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जा रही है।

बड़े ग्रामों में 21 महिला सदस्य एवं छोटे ग्रामों में 11 महिला सदस्य शामिल की जाएगी। कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा ने बताया कि लाडली बहना योजना में जिले में 3 लाख 53 हजार फॉर्म भरे गए हैं जिसमें से 3 लाख 41 हजार खातों में डीबीटी कार्य पूर्ण हो चुका हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |