किसानों के हक को खा बैठे पटवारी एवं अधिकारियों कर्मचारियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

टोंकखुर्द क्षेत्र के अन्नदाताओ को आई प्राकृतिक आपदा को क्षेत्र के पटवारी,अधिकारियों कर्मचारियों ने अवसर के रूप में तलाशा एवं गत वर्ष किसानों को आई प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। वही इस बीच आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें मुआवजा राशि मिलनी चाहिए थी। परंतु क्षेत्र के अधिकारियों कर्मचारियों ने किसानों को मिलने वाली राशि का दुरुपयोग किया एवं अपने सगे संबंधियों एवं रिश्तेदारों परिचितों के खातों में राशि डाल दी एवं मिलने वाली राशि को गबन के रूप में तब्दील कर दिया। इसके विरोध में टोंक खुर्द विकासखंड में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।इस विरोध के बीच कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने सरकार की विफलताओं को गिनाया एवं कर्मचारियों द्वारा की गई करतूतों को भी सार्वजनिक मंच से उजागर किया गया। किस प्रकार क्षेत्र के अधिकारियों कर्मचारियों ने अन्नदाताओं का हक को मार दिया। कर्मचारियों द्वारा की गई करतूत से किसानों में भारी आक्रोश है। सन 2018-19 एवं 2020-21 आई प्राकृतिक आपदा की मुआवजा राशि को गोपनीय तरीके से कर्मचारियों की करतूत द्वारा जो गबन किए जा रहे है उस पर विरोध प्रदर्शन किया टोंकखुर्द ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पांदा ने इस दौरान कहा हम हमारे नेता सज्जन सिंह वर्मा के निर्देशानुसार किसानों के हक को दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेगे एवं कॉंग्रेस की सरकार आते ही इन भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की करेगे इनको बक्शा नही जाएगा। वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौबाराधीरा गोपालकृष्ण व्यास ने कहा हमे भाजपा की इस भ्रष्ट सरकार पर अब भरोसा नही रहा इस लिये हमने किसानों के हक को दिलाने के लये राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा एवं जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने के साथ भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन पर जनपद अध्यक्ष पोपसिंह सेंधव जिरवाय, रुस्तम पटेल, नितेश धाकड़, आरिफ पटेल, विक्रम सिंह बामनिया, जितेंद्र गालोदिया, रोहित मण्डलोई छितुलाल मालवीय, बाबुलाल कडोदिया, दिलिप मालवीय,इरफान पटेल, योगेन्द्र सोलंकी, आयुश चौहान, चेतन परमार, धर्मेंद्र यादव, विकास यादव, विक्रम अभय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |