भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र 10 जुलाई से शुरू होगा जोकि 14 जुलाई तक चलेगा। इस बाक का मानसून सत्र मात्र 5 दिनों का होगा। इस सत्र में सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। साथ ही ऑनलाइन जुआ पर नियंत्रण के लिए संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर सकती है।
यह 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। दरअसल, शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में बुलाया जाता है। इसके पहले अक्टूबर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में शीतकालीन सत्र नहीं होगा। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके लिए ऑनलाइन जुआ पर नियंत्रण के लिए संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।