ससुराल जाने से पहले दी परीक्षा, दुल्हन के लिबास में एग्जाम सेंटर पहुंची युवती, बाहर कार में इंतजार करता रहा दुल्हा

सतनाः  समाज मे शिक्षा का महत्व अब दिखने लगा है और लोग बालिका शिक्षा के साथ साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनने प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। सतना में भी आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक दूल्हे के साथ पूरी बारात दुल्हन की परीक्षा देने तक विदाई का इंतजार किया। दुल्हन पहले परीक्षा में शामिल हुई फिर शादी की रस्में निभाई।

दरअसल, दुल्हन बीएड की पढ़ाई कर रही है। जिसकी परीक्षा आज आयोजित की गई थी। शादी के सात फेरे खत्म करने के बाद दुल्हन परीक्षा दी और फिर घर आकर डोली में बैठ पिया के घर निकली। मिली जानकारी के अनुसार सतना शहर के पतेरी सांई बाबा मैरिज गार्डन में नमिता अवधिआ और हिरेन्द अवधिया की पांच जून को शादी थी। इसके बाद 6 जून यानी आज विदाई का कार्यक्रम था। लड़के पक्ष को पता चला कि दूल्हन की आज परीक्षा है। लिहाजा लड़के वालों ने तय किया कि परीक्षा के बाद विदाई होगी।

इसके बाद दुल्हन परीक्षा देने परीक्षा केंद्र में गई। तब तक बारात इंतज़ार करती रही और वापस आने के बाद नमिता अपने पति हिरेन्द के साथ ससुराल बिलौधा गांव के लिए विदा हुई। वहीं अब लड़के पक्ष वालों के इस फैसले की तारीफ पूरे इलाके में हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |