गंगा जमुना स्कूल की हिंदू से मुस्लिम बनी 3 टीचर आई सामने, धर्मांतरण को लेकर किए बड़े खुलासे

दमोह: दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हिजाब मामले के बाद नया मामला धर्म परिवर्तन का लेकर जैसे ही मीडिया की सुरखी बना, स्कूल की प्राचार्य सहित दो और महिला टीचर्स अपना पक्ष रखने जहां मीडिया के सामने आ गई। साथ ही कलेक्टर एस पी दमोह को बताया कि स्कूल में ज्वाइनिंग के दसियों साल पहले उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाकर मुस्लिम से विवाह किया है। अपने शादी के डॉक्यूमेंट्स पेश करते हुए उन्होंने मीडिया और कुछ संगठनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जो आरोप गंगा जमुना स्कूल पर लग रहे थे। आखिरकार निराधार निकले जिन महिलाओं का हवाला देकर मीडिया में धर्मांतरण की ख़बर सुर्खियों में थी उस पर अब विराम लग गया।

दरअसल तीनों शिक्षिकायें जो गंगा जमुना स्कूल में थी जिनको लेकर प्रदेश के बड़े बड़े भाजापा के नेताओं ने बयान दिया था वे महिलाएं कलेक्टर के सामने खड़ी हो गई और उन्होंने साफ कहा जो ये सारे आरोप निराधार हैं। स्कूल के डायरेक्टर हाजी इदरीश को बदनाम करने के लिए ये बाते झूठी की जा रही हैं। हमने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम धर्म अपनाया। इसमें स्कूल का कोई संबंध नहीं। हम तब से इस्लाम में आये जब स्कूल खुला ही नहीं था। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया। स्कूल की प्रिंसिपल अफशा शेख ने बताया कि उनका पुराना नाम दीप्ति श्रीवास्तव था जिन्होंने मई 2000 में इस्लाम अपनाकर मुस्लिम पति से शादी की थी जबकि दस साल बाद जनवरी 2010 में इन्होंने स्कूल खुलने के साथ स्कूल ज्वाइन किया।

स्कूल की टीचर अनीसा खान ने बताया कि उनका पुराना नाम अनीता यदुवंशी था। उन्होंने 8 दिसंबर 2013 में इस्लाम अपनाकर मुस्लिम पति से शादी की थी जबकि दस साल बाद 9 दिसंबर 2021 में इन्होंने स्कूल खुलने के साथ स्कूल ज्वाइन किया।

वहीं स्कूल की तीसरी टीचर तबस्सुम बेगम ने कहा कि उनका पुराना नाम प्रीति जैन था। उन्होंने 7 दिसंबर 2004 में इस्लाम अपनाकर मुस्लिम पति से शादी की थी जबकि आठ साल बाद 7 जनवरी 2012 में इन्होंने स्कूल खुलने के साथ स्कूल ज्वाइन किया।

इन तीनों महिलाओं के कैमरे के सामने आने के बाद अब जो आरोप धर्मांतरण के महिला शिक्षकों के नाम से लगाये जा रहे थे आखिरकार उन आरोपों पर विराम तो लग गया लेकिन बाकी आरोपों की जांच अभी बाकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |