कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों के लिए 30 जून को उपचुनाव होगा, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान

निर्वाचन आयोग कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव कराएगा। ये सीटें हाल में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी के इस्तीफों के कारण विधान परिषद की सीटें खाली हुई हैं।

तीनों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ सावदी जीते सके, जबकि गुरमीतकाल से कांग्रेस के उम्मीदवार चिंचनसुर और रानीबेन्नूर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार आर शंकर हार गए। अधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 21 जून को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 जून है।

मतदान 30 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा जिसमें विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी। आयोग ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया चार जुलाई तक पूरी कर ली जाए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एनएस बोसेराजू को मैदान में उतारेगी। उन्हें राज्य में मंत्री बनाया गया है, लेकिन वह कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी के सदस्य नहीं हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |