नोडल अधिकारी इलेक्शन मोड में आ जाए- शाजापुर में कलेक्टर श्री जैन ने कहा —- कलेक्ट्रेट में नगरीय निकाय एवं पंचायत के निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी इलेक्टशन मोड में आकर निर्वाचन के कार्य त्वरित गति से संपन्न करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने आज पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, नोडल अधिकारी के रूप में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया, आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, जिला संयोजक अनसूचित जाति विकास श्रीमती मधु मंडलोई, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री केपी बाथम, पीआईयू श्री कोमल भूतड़ा, परिवहन अधिकारी श्री एपी श्रीवास्तव, भू अभिलेख अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय, श्रम पदाधिकारी श्री आरसी रजक, जिला पेंशन अधिकारी श्री आरबी धाकड़, सहायक कोषालय अधिकारी श्री भारत भूषण श्रीवास्तव एवं श्री किशोर पाटीदार भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि ड्यूटी से अधिकारी घबराए नहीं। जिले में अधिकारी सीमित होते हैं और काम ज्यादा होता है, इसलिये अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने कहा कि काम में गलती न हो और हर काम नियत समय पर संपन्न हो। वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। कन्ट्रोल रूम से संदेशों का आदान-प्रदान नियमित होता रहे। जिला परिवहन अधिकारी सेक्टर अधिकारियों, मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों के लिए पर्याप्त वाहन अधिग्रहित करके रखें। खाद्य आपूर्ति अधिकारी हर तहसील में 2-2 पेट्रोल पंपों निर्वाचन के लिए आरक्षित करें। एनआईसी मतदान एवं निर्वाचन के अन्य कार्यों के लिए आवश्यक मानव संसाधन का आंकलन करें। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वयं आदर्श आचरण संहिता का पालन करें और अपने अधिनस्थ स्टाफ से भी पालन कराएं।
#MPLocalElections
#ShajapurLocalElections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |