देवास- प्राकृतिक आपदा में किसानों को वितरित की जाने वाली राशि में हेराफेरी करने वाले 7 पटवारियों तथा एक लिपिक के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई की है। इन आठों को निलंबित कर दिया गया है। टोंकखुर्द तहसील में पदस्थ पटवारी अनिल मालवीय, सोनकच्छ में पदस्थ अजय चौधरी, खातेगांव में पदस्थ महेंद्र मंडलोई, अमित कुशवाह, दिलीप यादव, दिनेश सिसोदिया, भैयालाल नरगावे को निलंबित किया गया है। वहीं कन्नौद तहसील के लिपिक सहायक ग्रेड 3 राहुल कर्मा को निलंबित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :