विशेष पहल,, पूजन और विसर्जन सामग्री एकत्रीकरण के लिए मक्सी में घूमेगा निर्माल्य रथ, उसी में डाले पूजन सामग्री
शाहज़द खान मक्सी,, नप सीएमओ अशफाक खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की मक्सी नगर में स्वछता को लेकर जारी अभियान में एक ओर कड़ी जुड़ी है जिसमें नगर वासियों ने सहयोग किया है । उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कथावाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले के आह्वान पर निर्माल्य सामग्री एकत्र रथ प्रारम्भ किया गया इस रथ का संचालन 1नगरपती हनुमान मंदिर महिला मण्डल,,2 नमर्दा मन्दिर महिला मण्डल,,3 श्री श्याम महिला मण्डल द्वारा किया गया तथा रथ के लिए वाहन का सहयोग नगर परिषद मक्सी द्वारा किया गया मक्सी नगर में प्रत्येक रविवार को नगर भ्रमण करेगा नगर वासियों से निवेदन है की पुजन विसर्जन सामग्री एकत्र कर के निर्माल्य रथ में ही डाले