नेपाल के प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना, CM शिवराज ने दी विदाई

इंदौर: मध्य प्रदेश में दो दिवसीय दौरे के बाद  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। जाते जाते प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने इंदौर में कहा भारत-नेपाल के रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई पर ले जाएंगे।

बता दें कि नेपाल के पीएम दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर शुक्रवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका फूलों से स्वागत किया था। इसके बाद वे शाम को महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए। फिर इंदौर वापसी पर उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित नेफ्ररा मैटेरियल रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल मैरियट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से आयोजित डिनर में शामिल हुए। यहां प्रचंड ने नेपाली नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान करीब 50 से अधिक नेपाली नागरिक मौजूद थे। जो वर्षों से इंदौर में रह रहे हैं। सभी के हाथ में भारत और नेपाल के झंडे थे।

वहीं आज शनिवार दोपहर पुष्प कमल प्रचंड दहल नई दिल्ली से रवाना हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक गण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |