NIA की पूछताछ में बड़ा खुलासा, भोपाल में छपता था ‘देश विरोधी साहित्य’, मदरसों में बांटकर किया जाता था ऐसा काम
भोपाल। मध्य प्रदेश से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में रोज नए और बड़े खुलासे हो रहे है। NIA की पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में संदिग्ध आतंकियों ने बताया कि राजधानी भोपाल में पड़े पैमाने पर देश विरोधी साहित्य छापा जाता था।
बता दें JMB यानी जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश का देश विरोधी साहित्य है जोकि इसी मकान से छापकर मदरसों में कट्टरपंथी साहित्य बांटी जाती थी। इस साहित्य को बांट कर युवकों का ब्रेनवाश किया जाता था। इन किताबों से देश के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। इस मकान में JMB का 24 साल का शाहवान खान नाक का युवक रहता था जो इसी गिरोह का एक सदस्य है।