सीएम साहब को आया गुस्सा, भरी सभा के सामने फेंक दी माइक, सिर्फ इतनी सी बात पर गुस्से से लाल हुए अशोक गहलोत

बाड़मेर: राजस्थान की सियासत में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और ​पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी खिंचतान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान ने हाल ही में दोनों नेताओं के साथ बैठक करके मसले का हल निकालने की कवायद की थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। इस सियासी घमासान के बीच सीएम अशोक गहलोत का अलग ही अवतार सामने आया है।

दरअसल, सीएम गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर के दौरे पर थे। शुक्रवार रात्रि को गहलोत ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उड़ान योजना के फायदे के बारे में बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का जो 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाए है। इसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक में आवाज नहीं आई। गहलोत नाराज हो गए। माइक फेंक दिया। सीएम के पास खड़े कलेक्टर ने माइक उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान सीएम का माइक खराब हो गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से माइक मांगते हुए हाथ में पकड़ा और खराब माइक को गुस्से में नीचे फेंक दिया, जिसके बाद कलेक्टर ने उस माइक को उठाया। गहलोत को बाड़मेर यात्रा के दौरान एक नहीं बल्कि 2 बार गुस्सा आ गया। सीएम गहलोत जब महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के पीछे की साइड खड़े अनावश्यक भीड़ को देखकर गहलोत नाराज हो गए। बोले- एसपी कहां है? जिसके बाद सीएम ने कहा कि एसपी-कलेक्टर दोनों एक जैसे ही लगते है! सीएम ने महिलाओं के पीछे खड़े लोगो से कौन हो, क्यों खड़े हो? बोलिए हटो यहां से। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया।

सीएम गहलोत के गुस्से वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सचिन पायसट समर्थक वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं। बता दें, सीएम गहलोत की छवि गांधीवादी नेता के तौर मानी जाती है। आमतौर पर सीएम गहलोत गुस्सा नहीं करते हैं। लेकिन बाड़मेर यात्रा के दौरान गहलोत को गुस्सा आ गया है। सीएम के पास ही खड़े कलेक्टर-एसपी हरकत में आ गए। गहलोत ने इशारों में कलेक्टर-एसपी को भी निशाने पर ले लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |