14 दिन…तीन लोग, लड़की को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के सभी आरोपी युवक

उत्तर प्रदेश बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर अपने घर से बाजार गई एक किशोरी को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और फिर 14 दिनों तक उससे दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब नाबालिग ने एक फोन के जरिए अपनी मां को सारी बात बताई। जानकारी होते ही पीड़िता की मां ने पीड़िता द्वारा बताए पते पर अपने भाई व रिश्तेदार को भेजकर बेटी को छुड़वाया। वहीं, पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

बता दें कि, यह मामला बांदा जिले का नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा का है। जहां की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 14 मई को घर से चौराहे में सब्जी खरीदने निकली थी। इसके बाद से लापता थी। पीड़ित मां ने 15 मई को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 मई को किशोरी ने मां को फोन किया। बताया कि सब्जी खरीदते समय पन्ना (मध्य प्रदेश) के बरौली का रहने वाला गुड्डू खां उसे मिला और मुंह में रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया, तो वह कालिंजर में थी। इसके बाद उसका एक साथी और आ गया। दोनों उसे बरौली ले गए। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे रात भर बेहोश रही। 15 मई की सुबह अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में गुजरात ले गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |