लोगों के चीखने की आवाज सुनी..एक मासूम अपने माता-पिता को ढूंढती रही: ओडिशा ट्रेन हादसों में बिखरी सैंकड़ों जिंदगियां

बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भयानक रेल हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद करने के लिए तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 288 हो गई।

रणजीत गिरि, बिप्रदा बाग, आशा बेहरा और अशोक बेरा घायलों को बचाने के लिए सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से हैं। ये सभी बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन इलाके के निवासी हैं, जहां हादसा हुआ। गिरि ने एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, मैं शाम करीब 7 बजे अपने मित्रों के साथ पास ही चाय की एक दुकान पर था। मैंने अचानक जोरदार आवाज और उसके बाद लोगों के चीखने की आवाज सुनी। हम घटनास्थल की ओर दौड़े और हमने जो देखा, उसे देखकर हमारे रौंगटे खड़े हो गए। समय बर्बाद किए बिना हम घायलों को बचाने में जुट गए। हमने पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी।

बाग ने एक अन्य चैनल से कहा, ‘‘हमने कम से कम 50 घायलों को बचाया और यात्रियों को अपने वाहनों से स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में जीवित बचे कुछ लोग अपने प्रियजनों को ढूंढ़ रहे थे, लेकिन बहुत अंधेरा होने के कारण हम उनकी मदद नहीं कर सके।” अशोक बेरा (60) रक्तदान करने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रक्तदान करने पहुंचा, लेकिन मेरी आयु के कारण मुझे इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद मैंने अपने बेटों और संबंधियों से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने को कहा।

 बेरा को हादसे में जीवित बचे यात्रियों से बात करते और उनकी फोन पर उनके रिश्तेदारों से बात करने में मदद करते देखा गया। उन्होंने एक हिंदी समाचार चैनल से कहा, इनमें से अधिकतर यात्रियों का मोबाइल खो गया है और वे अपने परिवार को फोन करके अपनी हालत के बारे में नहीं बता सके। मैंने इसमें उनकी हरसंभव मदद की। आशा बेहरा को दो बच्चों की देखभाल करते देखा गया, जिनके माता-पिता का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैंने इस बच्चे को दुर्घटनास्थल से बचाया और उसे अस्पताल लेकर आई। यहां मैं एक लड़की से मिली, जो अपने माता-पिता को नहीं ढूंढ़ पा रही। हम उनके संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |